{"_id":"5ba67f44867a557fe732be82","slug":"71537638212-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में जर्जर विद्युत पोल, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला में जर्जर विद्युत पोल, ग्रामीणों में रोष
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बल्ली पर टिके विद्युत पोल दे रहे हादसे को दावत
नजीबाबाद। भागूवाला में जर्जर विद्युत पोल हादसे को दावत दे रहे हैं। स्कूली बच्चे और राहगीरों को पोल की चपेट आने का डर बना रहता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भागूवाला के पास काफी समय से विद्युत पोल जर्जर हालत में है। विद्युत निगम ने खस्ताहाल पोल को रोकने के लिए उनमें लोहे की पत्तियां लगाई गई हैं। बरसात में लोहे की पत्तियों में जंग लगने से पोल सड़क की ओर झुक गये है। ग्रामीणों अनीस अहमद, सरफराज, फारूख, अब्दुल्ला, अलीम, रईस, अशरफ ने विद्युत निगम कर्मचारियों से खस्ताहाल पोल को बदलवाने की मांग की। विद्युत कर्मियों की उदासीनता से ग्रामीणों ने पोल में बल्ली लगाकर पोल को सुरक्षित किया है। लेकिन वहां से गुजरने वाले बच्चों और राहगीरों को बल्ली खिसकने से कभी भी पोल गिरने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्युत पोल बदलवाने की मांग की है। उधर, एसडीओ विकास कुमार ने कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई विद्युत पोल जर्जर हालात में है तो तुरंत बदल जाएगा।