फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंगनबाडीयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

आंगनबाडीयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया

Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाडीयों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता शुक्रवार को रोडवेज डिपो के पास एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अबकी बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का एलान किया। आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में जब भी भाजपा सत्ता में आई है। इनके कार्यकाल में कर्मचारियों का भला नहीं किया है। जबकि विधायक और सांसदों का वेतन और उनकी पेंशन में बेतहाशा वृद्धि को सामूहिक तौर फैसले लिए जा रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेेश के सीएम और देश के पीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा और चेताया कि जितना लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है उनका आंदोलन भी उतनी तेजी से रफ्तार पकड़ता जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एक व दो अक्तूबर को लखनऊ में आंदोलन करने का ऐलान भी किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं राज्य कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये मासिक देने , सात जून को हुए समझौते को तत्काल लागू करने, जब तक शासनादेश जारी न हो, तब तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष पूनम विश्नोई, निशा चौधरी, उमा रानी, बबीता देवी, अरुणा विश्नोई, कुब्जा देवी, विमलेश देवी, शबनम, सुधा, पूनम शर्मा, रुक्मिणी, नवनीत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed