{"_id":"5b6de32b4f1c1b54638b7756","slug":"71533928235-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बंटेगा पोषाहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बंटेगा पोषाहार
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बंटेगा पोषाहार
बिजनौर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब पोषाहार पांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटा जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सत्तू बांटने के जनप्रतिनिधियों के साथ फोटो कार्यालय में जमा करेगी। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पोषाहार न बांटने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया जाता है। यह पोषाहार निर्धारित तिथियों पर महिलाओं को दिया जाता है। पोषाहार में आवश्यक तत्व होते हैं जो बच्चों से कुपोषण से दूर रखते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिका द्वारा पोषाहार वितरित करने में अनियमितता बरतने की शिकायत मिलती रहती है। इसे देखते हुए अब डीएम ने पोषाहार पांच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वितरित करने के आदेश दिए हैं। गांवों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य आदि होते हैं। इनके सामने ही पोषाहार वितरित किया जाता है। इसके अलावा शहरों में मुख्य रूप से वार्ड मेंबर की मौजूदगी में पोषाहार बांटा जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की मातृ सेवा समिति के सदस्य महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। जिले में 3236 आंगनबाड़ी केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए स्टाफ बहुत कम है। इसे देखते हुए डीएम ने यह आदेश जारी किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार डीएम के आदेश के बारे में आंगनबाड़ी केंद्रों को सूचना भेजी जा रही है। अगर किसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पोषाहार वितरित करने की कोशिश की तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।