{"_id":"5b635edd4f1c1b827d8b6452","slug":"71533239005-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से खराब पड़ी एक्स रे मशीन, लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से खराब पड़ी एक्स रे मशीन, लौट रहे मरीज
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के प्रति जवाबदेही से स्वास्थ्य प्रशासन भागता नजर आ रहा है। जिला अस्पताल में एक्सरे मशीन पिछले दस दिनों से खराब पड़ी है। रेडियोलॉजी विभाग ने इसकी सूचना बाकायदा पत्र लिखकर अधिकारियों को पहले ही दिन दे दी है। इसके बावजूद मशीन को ठीक नहीं कराया गया है। इसके चलते हर दिन 50 से 60 मरीजों को बाहर से एक्स रे कराना पड़ रहा है।
एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से ट्रामा सेंटर सहित ओपीडी पर आने वाले 50 से 60 मरीज हर दिन बैरंग लौट रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें मजबूरी मे बाहर से एक्सरे कराना पड़ रहा है। फिलहाल कम क्षमता वाली एक्सरे मशीन से रोजाना केवल दस से 12 एक्सरे ही हो पाते हैं। एक्सरे न होने पाने की वजह से ट्रामा सेंटर में आने वाले गंभीर मरीजों को भी लौटाना पड़ रहा है। उधर, जुलाई माह के अंत तक डिजीटल एक्सरे मशीन को चालू कराने के अधिकारियों के निर्देश के बाद भी मशीन अभी तक धूल फांक रही है। मशीन की इंस्टालेशन के लिए तैयार किए जा रहे कमरे में अभी फर्श तक नहीं हो सका है। यही हालात रहे तो इस साल के अंत के मशीन चालू हो पाएगी। कुल मिलाकर जिला अस्पताल प्रशासन अपनी जवाबदेही को कायदे से पूरा करता दिखाई नहीं दे रहा है।
-----
अमरोहा। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने बताया कि एक्सरे मशीन खराब होने की जानकारी है। ठीक कराने के प्रयास कर रहे हैं। दरअसल इसे ठीक करने के लिए टेक्निशियन बाहर से आते हैं। फोन पर बात हुई थी। जब तक टेक्निशियन नहीं आते क्या किया जा सकता है।