फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अनाधिकृत वाहनों का अड्डा बना गांधी मूर्ती चौराहा

अनाधिकृत वाहनों का अड्डा बना गांधी मूर्ती चौराहा

Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अनाधिकृत वाहनों का अड्डा बना गांधी मूर्ती चौराहा
अमरोहा। शहर का व्यस्तम गांधी मूर्ति चौराहा अनाधिकृत वाहनों का अड्डा बन गया है। वाहनों को अवैध तरीके से पार्क करने की वजह से सड़कें तंग हो गई हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को रास्ता न मिलने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। सड़क का अतिक्रमण कर इसे व्यावसायिक इस्तेमाल में लाया जा रहा है।
विज्ञापन

गांधी मूर्ति चौराहे पर राजकीय इंटर कालेज से डीआईओएस कार्यालय के सामने तक अनाधिकृत रूप से चार पहिया वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके दूसरी ओर भी डीआईओएस कार्यालय से गांधी मूर्ति चौराहे तक अनाधिकृत वाहन खड़े किए जा रहे हैं। आगे चौराहे को घेरकर अनाधिकृत वाहन इस तरह खड़े रहते हैं कि रेलवे स्टेशन को जाने वाली रोड को मुड़ते वक्त सामने से आ रहे वाहनों से टकराने का डर बना रहता है। वहीं गांधी मूर्ति रोड पर वाहनों के अतिक्रमण की एक वजह यह भी है कि यहां ठीक चौराहे पर ही वाहनों की रिपेयर की जाती है। इस वजह से जहां कार मैकेनिकों की चांदी कट रही है वहीं राहगीरों को आने जाने में मशक्कत उठानी पड़ रही है। चौराहे पर खड़े अनाधिकृत वाहनों की वजह से मैकेनिकों की दुकानें चल रही है। इससे गांधी मूर्ति चौराहा गैराज ज्यादा नजर आता है।
विज्ञापन


हटवाए जाएंगे अवैध वाहन
चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि गांधी मूर्ति चौराहे पर अवैध रूप से टैक्सी स्टेंड संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि यहां बड़ी तादाद में अनाधिकृत वाहनों का जमावड़ा रहता है। पालिका ने कार्रवाई करके वाहनों का पहले भी खदेड़ा है। जल्द ही दोबारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई करेंगे
एआरटीओ अश्वनी कुमार ने कहा कि यदि नो पार्किंग जोन में वाहनों को खड़ा किया जा रहा है तो नगर पालिका को अधिकार है कि ट्रैफिक पुलिस को साथ लेकर वाहनों को हटवा सकती है। इसके अलावा मामला अवैध रूप से टैक्सी स्टेंड के संचालन का है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed