{"_id":"5b4f80ce4f1c1b572f8b5400","slug":"71531936974-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद के बाइक राइडर रेहान अफ्रीका में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद के बाइक राइडर रेहान अफ्रीका में सम्मानित
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। बाइक राइडिंग में जलवे दिखाने वाले रेहान को अफ्रीकन आर्मी के जवानों को सेफ्टी राइडिंग प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया।
बाइक राइडिंग में राष्ट्रीय स्तर पर डेढ़ दशक में कई सम्मान अपनी झोली में डालने के बाद नजीबाबाद का रेहान खान अब विदेशों में सुरक्षित बाइक राइडिंग के साथ बाइक पर करतब दिखाने की ट्रेनिंग देने में अपनी पहचान बना चुका है। नजीबाबाद निवासी उस्मान खां के पुत्र रेहान खान ने एक मैकेनिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इस बीच उसे फर्राटा बाइक चलाने और बाइक पर स्टंट दिखाने का जुनून सवार हुआ।
रेहान ने देेश के विभिन्न प्रांतों में बाइक राइडिंग का जलवा दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर के कई सम्मान लिए। अब रेहान को विदेशी सेना और विदेशियों को सुरक्षित बाइक राइडिंग और बाइक के करतब दिखाने का जुनून सवार है। जमूति अफ्रीका में रेहान को वहां की आजादी के जश्न में जवानों को बाइक राइडिंग ट्रेनिंग और बाइक डिजाइनिंग के लिए आमंत्रित किया गया।
बाइक राइडर रेहान ने 23 जनवरी से 10 जुलाई तक 125 जवानों को परेड के लिए ट्रेनिंग दी। रेहान की उत्कृष्ट कला और हुनर से प्रभावित होकर अफ्रीका के डिप्टी जनरल अब्दुल लाही आब्दी ने रेहान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। रेहान नेशनल स्तर की 151 बाइक राइडिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।