{"_id":"5b3fb17b4f1c1b55238b4e38","slug":"71530900859-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंडवत यात्रा कर रहे पुजारी ने शुरु किया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंडवत यात्रा कर रहे पुजारी ने शुरु किया अनशन
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। बदायूं से दंडवत यात्रा कर मोदी से मिलने के लिए निकले पुजारी ने शुक्रवार को हसनपुर में अनशन शुरू कर दिया। पुजारी ने सांसद को बुलाने की शर्त लगा दी है। वहीं सांसद को भी अनशन के संबंध में सूचना दे दी गई।
शुक्रवार को बदायूं के गांवा पिवारी मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने हसनपुर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। गौरतलब है कि राहुल शर्मा ने 22 मई को दंडवत यात्रा शुरू की थी। यात्रा का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर चार मांगों को रखना है। गुरुवार को उन्होंने हसनपुर पहुंचकर नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में पूजा अर्चना की थी। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने उनका स्वागत किया था। बताया जा रहा है कि महात्मा ने सांसद कंवर सिंह तंवर को भी बुलावा भेजा था। परंतु सांसद नहीं आए। जिस पर पुजारी नाराज हो गए। भूख हड़ताल करते हुए पुजारी ने चेतावनी दी कि जब तक सांसद आकर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से मिलवाने का आश्वासन नहीं देते हैं। तब तक वह अन जल ग्रहण नहीं करेंगे। मंदिर प्रबंधन कमेटी ने महात्मा के अनशन के बारे में सांसद को अवगत कराया है। राहुल शर्मा का कहना है कि मोदी से मिलकर आर्थिक आधार पर आरक्षण, शहीद दिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने सहित कई मांग हैं।