{"_id":"5b2e9c4e4f1c1bf46e8b9470","slug":"71529781326-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका बोर्ड ने नगर के विकास को लाखों की लागत से होने वाले विकास कार्यो को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका बोर्ड ने नगर के विकास को लाखों की लागत से होने वाले विकास कार्यो को दी मंजूरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। पालिका बोर्ड बैठक में नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो गए हैं। कई ऐसे प्रस्तावों भी शामिल हैं जिनके लिए पालिका के पास कार्य कराने को धन तो नहीं है, पर पालिका इन प्रस्तावों के तहत कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू करने से पहले धन की मंजूरी को सरकार को भेजेगी। जब सरकार की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद धन का आवंटन कर दिया जाएगा, तब विकास कार्यों को अंजाम दिया जाएगा।
शनिवार पालिकाध्यक्ष कार्यालय में निर्धारित समय 11 बजे से पालिका बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में सभी सभासदों ने प्रतिभाग किया। पालिका बोर्ड की संपन्न हुई बैठक में एजेंडे के अनुरूप 34 प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद नगर के विकास में पास कर कार्य को अंजाम देना था। इन प्रस्तावों में नगर को साफ बनाने को 15 लाख की लागत से छोटी जेसीबी कूड़ा उठाने के लिए क्रय करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सैनिटेशन प्लान बनाने को टाउन प्लानर नियुक्त करने, पांच लाख प्रति साल के हिसाब से चार वर्ष की 20 लाख रुपये फीस स्वीकृत करने, ठप 50 इंडिया मार्का नलों के बोरिंगों को रिबोर कराने को तीन लाख रुपये की मंजूरी देने, पूर्व में ठेके पर रखे कर्मचारियों को पहले की तरह से वेतन आदि दिलाने, नाले की सफाई करने को 46 लाख की मंजूरी देने, नगर में दर्जनों स्थानों पर पेयजल व्यवस्था में सुधार को पीवीसी पाइप लाइन बिछवाने, कई मोहल्लों और वार्डों में लाखों की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराने, नगर को गंदगी से पूरी तरह से निजात दिलाने को गांव हर्रा के पास 13 बीघा जमीन को एक करोड़ की लागत से खरीदने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उनकी मंशा है कि नगरपालिका को जिले में एक मॉडल पालिका के रूप विकसित किया जाए। जिससे नगर की जनता को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं को लाभ आसानी से मिल सकें। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। संचालन वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार अग्रवाल ने किया।
---------------------------------------
कई महिला सभासदों के पति एसी मीटिंग कक्ष में सोते रहे
धामपुर। शनिवार को संपन्न हुई पालिका बोर्ड की बैठक में महिला सभासदों के पति ने भी उनके साथ प्रोटोकाल के विपरीत प्रतिभाग किया। बैठक में ज्यादातर महिला सभासदों के पति सोते नजर रहे।