{"_id":"5b2a91f44f1c1bc2378b4e36","slug":"71529516532-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय कुमार बने राशन डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय कुमार बने राशन डीलर
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय कुमार बने राशन डीलर
हीमपुर दीपा। विकासखंड हल्दौर के गांव पुट्ठा में पांच माह से राशन डीलर की दुकान निरस्त चल रही थी। इस बीच दो तीन बार राशन डीलर के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। लेकिन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई। बुधवार को पुट्ठा गांव में राशन डीलर के चुनाव को लेकर सभी मतदाताओं को गांव के प्राथमिक विद्यालय में एकत्र किया गया। चुनाव में तीन प्रत्याशी अजय कुमार, कमलवीर, हिमांशु सामने आए। सभी मतदाताओं ने चुनाव प्रक्रिया के चलते अलग-अलग तीनों प्रत्याशियों के पक्ष में हाथ उठवाए गए। इसमें अजय कुमार के पक्ष में 41, कमलवीर 15 और हिमांशु के पक्ष में एक हाथ उठा। चुनाव चुनाव अधिकारी मदनपाल सिंह, सचिव अतुल भारती, एस आई रमेश दुबे के देख रेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राकेश कुमार प्रधान, हरपाल सिंह, लाखन सिंह, सुजीत, कुमार, सुनील कुमार, पीरवख्श, शमीम, अमित, नरेंद्र कुमार आदि का सहयोग रहा।