{"_id":"5af1e93d4f1c1b9c098b8d67","slug":"71525803325-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज के लिए जमीन चिंहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज के लिए जमीन चिंहित
Updated Tue, 08 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला शिव। गांव गजरौला अचपल में बनने वाले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के लिए जमीन के चिन्हीकरण का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने गांव में जाकर जमीन की पैमाईश कराई।
क्षेत्र में गजरौला शिव, मुकीमपुर धर्मसी, नया गांव, हमीदपुर, जंदरपुर, मंडावली सैदू, गढ़ी बगीची, स्वाहेड़ी आदि कई गांव हैं। इन गांवों की छात्राएं मुख्यालय पर बने स्कूलों में आती हैं। क्षेत्र में सालों से बालिका इंटर कॉलेज बनाने की मांग चली आ रही थी। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गजरौला अचपल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनना प्रस्तावित है। इसके लिए करीब पांच हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है। मंगलवार को डीआईओएस राजेश कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वीके मिश्रा, कार्यदायी संस्था यूपीपीएसएल के अधिकारियों ने गांव में जाकर जमीन देखी। उन्होंने गांव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनने को पूरे क्षेत्र की छात्राओं के लिए उपहार बताया। जमीन की पैमाईश कराने पर जमीन थोड़ी कम मिली। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान शशांक राजपूत से जमीन पूरी कराने को कहा है। जमीन की पैमाईश के दौरान आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
टेंपो स्टैंड बनवाने की मांग
गजरौलाशिव। गांव गजरौला अचपल में टेंपो स्टैंड है। यहां से आसपास के कई गांवों के यात्री टेपों से सफर करते हैं। यहां पर यात्रियों के लिए कोई यात्री शेड नहीं बना है। महेश चंद, दिनेश कुमार, दुर्गेश, मुकुल आदि ने ग्राम प्रधान से यात्री स्टैंड बनवाने की मांग की है।