फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   इंडिया मार्का हैंडपंपों के हलक सूखने से पानी की किल्लत

इंडिया मार्का हैंडपंपों के हलक सूखने से पानी की किल्लत

Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
इंडिया मार्का हैंडपंपों के हलक सूखने से पानी की किल्लत
हैंडपंपों के खराब होने से पानी की किल्लत
विज्ञापन

अफजलगढ़। मोहल्ला मंझोली सहित नगर में कई स्थानों पर सरकारी हैंडपंपों के हलक सूखने से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। नागरिकों में बशीर अहमद, शमीम अहमद, अल्लाबख्श, इकरामुद्दीन, शहजाद, शकील आदि का कहना है कि मोहल्ले में सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। जो काफी समय से खराब पड़ा है। इसके अलावा में मोहल्ला मियाजी मौखा, किला, चिरंजीलाल, बेगम सराय, गोहरअली खां में भी कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं, जिससे पीने के पानी और रोजमर्रा के काम नहाने व कपड़े धोने आदि की परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि कई बार पालिका से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। लेकिन पालिका से हैंडपंप की सुध नहीं ली। उधर, ईओ राजीव कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है, वह दिखाकर शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed