{"_id":"5ae0cc024f1c1b330a8b685d","slug":"71524681730-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजी गेट पर पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजी गेट पर पुलिस तैनात
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
जजी गेट पर पुलिस बल तैनात, मेटल डिटेक्टर मशीन लगी
बिजनौर। सोमवार को जिला जजी में दो पक्षों में फायरिंग के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला जजी में मंडावर रोड स्थित गेट पर सुरक्षा कड़ी की गई है। वहां पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई है।
जिला बार चुनाव को लेकर सोमवार को वकीलों के दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व फायरिंग भी हुई थी। एक मुवक्किल गोली लगने से घायल भी हो गया था। इस घटना के बाद से वकील दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। 11 मई को होने वाला जिला बार का चुनाव भी स्थगित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला जजी के मंडावर रोड स्थित गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहां मेटल डिटेक्टर मशीन लगाई गई है। वहां आने जाने वाले सभी को इस मशीन से चेक करने के बाद ही जजी में भेजा जा रहा है। इसके अलावा एलआईयू भी सक्रिय हो गई है। जजी में आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। सीओ सिटी गजेंद्रपाल सिंह के मुताबिक स्थिति पर नजर रखी जा रही है।