{"_id":"5ad790bb4f1c1b84098b54b7","slug":"71524076731-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा निर्धारण कमेटी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा निर्धारण कमेटी की मांग
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। क्षेत्र के कई किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल हाईवे 74 के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। डीएम अटल कुमार राय को ज्ञापन देकर सही मुआवजा निर्धारित कराने की मांग की है।
गांव शहजानी, हकीमपुर जस्सू, शेखपुर भावड़ा, हकीमपुर शकरगंज, मोहम्मदपुर सुल्तान, बुरहान नगर, पीपलसाना, तीबड़ी, हकीमपुर चांदन के गांव वालों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि एसएलओ ने अपनी आख्या में क्षेत्र में आबादी का जिक्र नहीं किया गया है। कहा कि आपत्तियों का निस्तारण एसएलओ कार्यालय में बैठकर किया गया और इसकी सूचना भी किसानों को नहीं दी गई। मुआवजे के लिए जमीन की कीमत का मूल्यांकन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इसमें नियमों को दरकिनार किया गया है। जमीन की उपयोगिता नहीं देखी जा रही है। जमीन के रेट कई जगह पर मनमाने तरीके से कम किए गए हैं। किसानों ने मुआवजा निर्धारण में की गई अनियमितताओं की जांच के लिए कमेटी बनाने तथा इससे पारदर्शी तरीके से काम कराने की मांग की। इस दौरान संदीप कुमार, शरीफ अहमद, बबीता देवी, ओमवती देवी, दयावती, नईमा खातून, लक्ष्मण सिंह, कपिल, सुरेंद्र सिंह, छोटे सिंह आदि मौजूद रहे।