फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टंकी निर्माण अधर में लटका होने से ग्रामीणों में आक्रोश

टंकी निर्माण अधर में लटका होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
टंकी निर्माण अधर में लटका होने से ग्रामीणों में आक्रोश
टंकी निर्माण अधर में लटका होने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

अफजलगढ़।
गांव हीरापुर गोकल में दो साल पहले बनी टंकी जल निगम की अनदेखी की वजह से सफेद हाथी सामान दिखाई पड़ रही है। आरोप है कि टंकी का कार्य अधर में लटका पड़ा है। गांववासी दो वर्ष पानी सप्लाई की आस लगाए बैठे हैं।

गांव के तेजपाल सिंह, पुष्पेंद्र, प्रेमपाल, हेमराज, रिंकू राणा, धर्मपाल, नौबत सिंह आदि का कहना है कि सपा शासन में दूषित पानी से निजात दिलाने के लिए गांव में पानी की टंकी को मंजूरी मिली थी। टंकी बनने से गांववासियों में काफी उत्साह था। मगर टंकी सुचारु न होने से गांववासी अब भी सरकारी हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो साल बीतने पर भी गांव में पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकी। काम अधूरा पड़ा है। कई बार ग्रामीणों ने इसकी जलनिगम से शिकायत की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को आज भी दूषित पानी पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर टंकी निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उधर जल निगम के जेई शुभम सक्सेना का कहना है कि बजट के अभाव में टंकी का निर्माण में रुका हुआ है। बजट मंजूर होते ही टंकी का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed