फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हनुमान जयंति कार्यक्रमों की धूम, कई स्थानों पर हुए आयोजन

हनुमान जयंति कार्यक्रमों की धूम, कई स्थानों पर हुए आयोजन

Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंति कार्यक्रमों की धूम, कई स्थानों पर हुए आयोजन
हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में आकर्षण बनीं झांकियां
विज्ञापन

नजीबाबाद ।
जयकारों के साथ श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक धार्मिक झांकियों और बैंड पर भक्ति धुनों से वातावरण गूंज उठा।
श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति के संस्थापक हरिशंकर, हरिओम अग्रवाल, लवी अग्रवाल, मलखान सिंह की उपस्थिति में मुख्य अतिथि सीओ बृजराज सिंह ने शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री हनुमान डोले का परंपरा अनुसार पूजन किया गया। धार्मिक झांकियों और बैंड धुन के साथ रेलवे स्टेशन से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। अमित अग्रवाल, कमेश्वर प्रसाद गौड़, राघव माहेश्वरी, संजय अग्रवाल, गगन अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई शोभायात्रा में नासिक डोला, बालाजी की झांकी, महाकाली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में अनुज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में श्रीराम नाम लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
उधर नीलकंठ महादेव मंदिर रमेश नगर में हनुमान जयंती पर पंडित सुनील शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराई। सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, आरती के साथ भक्ति कार्यक्रमों में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुमन वर्मा, माया वर्मा, शोभा, शालिनी, शशी, कृष्णा, अलका, विभा, शकुंतला, रजनी, पुष्पा, रूपम, अंशिका, राजरानी, निर्मला सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


151 किलोग्राम के लड्डू का भोग
नजीबाबाद।
अखाड़ा उस्ताद बूटा सिंह हनुमान मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ की समाप्ति हुई। पंडित अभय भारद्वाज के द्वारा कराई गई हनुमान जी की आरती के साथ श्रद्धालुओं ने 151 किलोग्राम के लड्डू का भोग लगाया। संतोमालन में आयोजित कार्यक्रम में अरुण गौतम, राकेश शर्मा, द्रवित गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, ललित गुप्ता, विभोर गौतम, इंद्रदेव भारती, ज्योत्सना भारती, बेबी गौतम, अनुराधा गौतम ने भाग लिया। देर शाम दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed