फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हनुमान जयंती

हनुमान जयंती

Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती
बिजनौर । हनुमान जयंती जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ, संकटमोचन यज्ञ के पश्चात भंडारे भी आयोजित किये गए। कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार को भगवान हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बेसन से बना भोग और प्रसाद आदि चढ़ाया। इस अवसर पर जिले भर में जुलूस भी निकाले गए। साहित्य विहार स्थित श्री बालाजी मंदिर से शुरू हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस मंदिर पर आकर ही संपन्न हुआ। इससे पूर्व मंदिर के संरक्षक और मुख्य पुजारी पंडित अजय ब्रह्मचारी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। शाम छह बजे महाआरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया गया । वहीं बाबा हरिहर मंदिर में भी भंडारा हुआ इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

उधर, चंदक में हनुमान जयंती पर शिव मंदिर चंदक में रामचरित पाठ के पश्चात भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद गृहण कर धर्म लाभ उठाया । शुक्रवार की सुबह से शिव मंदिर पर पंडित राजीव कुमार के मुखारविंद से रामायण का आयोजन किया गया । शिव मंदिर कमेटी में संजय राजपूत, गौरव, मुकुल, महेश कुमार, पारस, अरविंद, धीरज, संजीव और समस्त हनुमान भक्तों का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर कांड का पाठ किया
बरुकी । ग्राम जीवनपुर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुबह के समय सुंदर कांड का पाठ किया गया ।इसके बाद हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ । इस अवसर पर पूरे गांव में भव्य झांकियां निकाली गई । कार्यक्रम में काशीराम सिंह, गजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह ,ग्राम प्रधान अशोक कुमार ,तेजपाल सिंह, सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।
हल्दौर । स्थानीय धूलिया महादेव संस्थान मंदिर में श्री बालाजी कीर्तन मंडल के तत्वावधान में हनुमान जयंती पर नगर में बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई । स्थानीय धूलिया महादेव संस्थान मंदिर में शनिवार की सुबह करीब दस बजे श्री बालाजी कीर्तन मंडल के तत्वावधान में मंदिर में हवन व पूजा-अर्चना शुरू की गई, और भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिवजी, हनुमान जी, लव- कुश, मां काली आदि सुंदर झांकियां सुशोभित थी। शोभायात्रा उक्त स्थान से शुरू होकर नगर के मोहल्ला खेड़ा, रईसान, हरबंश बाजार, टाट मोहरा, होली चौक आदि मुख्य मार्गों से होते हुए उक्त मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में संजय वशिष्ठ, गौरव चौहान गोल्डी, डॉक्टर प्रदीप दुबे, पुनीत शर्मा, सोमेश्वर दत्त पंकज, आलोक रस्तोगी, राहुल कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, पैजनियां में हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया और शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहुंचे विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल पांडे ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने की शपथ ली। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हनुमान जी और मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से निकलकर उक्त स्थान पर संपन्न हुई। शिवम वर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, कपिल त्यागी, विनोद त्यागी, रक्षित त्यागी, विमल विश्वकर्मा, विमल त्यागी, बशेश्बर दयाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed