{"_id":"5a6a2a2f4f1c1b83268b6838","slug":"71516907055-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पुत्री के घर सहीं सलामत मिली विनीता उर्फ डॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में पुत्री के घर सहीं सलामत मिली विनीता उर्फ डॉली
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पुत्री के घर मिली विनीता
बिजनौर। चार दिन पहले विनीता उर्फ डॉली सुसाइड नोट लिखकर बैराज गंगा में कूदने नहीं गई थीे। वह बैराज से बस में बैठकर चंडीगढ़ में अपनी पुत्री के घर चली गई थी।
आवास विकास कॉलोनी के पास सुरेंद्र नगर में रहने वाली अनिरुद्ध धीमान की पत्नी विनीता उर्फ डॉली रविवार शाम अपने घर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गई थी। डॉली ने सुसाइड नोट में गंगा बैराज में कूदकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पति अनिरुद्ध रात में जब घर पहुंचे तो उन्हें सुसाडड नोट बेड पर मिला था। वह रात में ही पुलिस को सूचना देने के बाद बैराज की ओर रवाना हो गए। गंगा के घाट पर विनीता की चप्पल, अन्य सामान मिला था।
पुलिस ने गोताखोरों के साथ गंगा में विनीता की तलाश की पर उसका कोई पता नहीं चला। विनीता ने मकान मालिक और पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाने की बात कही थी। गोताखोरों ने विनीता को मुजफ्फरनगर की बस में बैठाने का दावा किया था। पुलिस मान रही थी विनीता जिंदा हैं। विनीता की पुत्री चंडीगढ़ में रहती है। पुत्री की सहेली ने फोन करके विनीता के परिजनों को उसके अपनी पुत्री के पास होने की बात बताई।
विज्ञापन
परिजनों ने भी मोबाइल पर विनीता से बात की। विनीता के सही सलामत मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली। परिजन विनीता को लेने चंडीगढ़ गए हैं। विनीता ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने का प्लान क्यों बनाया यह पता नहीं चला। कोतवाली के प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक विनीता चंडीगढ़ से मिल गई हैं, परिजन उसे लेने गए हैं। महिला के आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।