{"_id":"5a6637494f1c1ba1268b5e39","slug":"71516648265-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन का काम रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन का काम रूकवाया
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत लाइन का काम रुकवाया
गजरौलाशिव। गजरौला-झलरा मार्ग का निर्माण गन्ना समिति बिजनौर की ओर से कराया जा रहा है। इस मार्ग पर विद्युत निगम ने बिजली के खंभे गाड़ने शुरू कर दिए थे। रविवार को ग्राम प्रधान मुकेश राजपूत ने खंभे गड़वाने का काम रुकवा दिया। इन खंभों पर कुछ दिनों बाद लाइन भी खिंचनी थी। गांव वाले सड़क के बीच में विद्युत लाइन खींचे जाने का विरोध कर रहे थे। गांव में कुछ लोग कॉलोनी भी काट रहे हैं। कॉलोनी में सड़क की जमीन को भी मिला दिया गया था। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। ग्राम प्रधान ने राजस्व टीम को बुलाकर सड़क की पैमाईश कराई। जिसके बाद कॉलोनाइजर द्वारा कब्जाई गई जमीन को सड़क में मिलाया गया। कॉलोनी में डाली गई जमीन को जेसीबी से खुदवाया। विद्युत निगम के जेई जाहिद इकबाल का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सड़क में गाड़े गए खंभों को साइड में कराया जाएगा।