{"_id":"5a60e8124f1c1ba2268b5267","slug":"71516300306-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, दो घायल
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर-नहटौर मार्ग पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे हरियाणा के यमुना नगर सेक्टर 17 निवासी अंकित अपने फुफेरे भाई नहटौर निवासी निमित अग्रवाल के साथ कार से रिश्तेदारी में गोहावर जा रहे थे। नहटौर मार्ग पर गांव मंडोरा के पास सड़क पर दौड़ रहे एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार अंकित और निमित अग्रवाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने अंकित अग्रवाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल निमित अग्रवाल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजन गंभीर हालत में घायल अंकित को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। बताया कि अंकित अपने बीमार पिता को इलाज के लिए हरिद्वार ले जाने के लिए निमित के बहनोई को गोहावर से लेने आ रहे थे कि रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी ।