{"_id":"5a4538e44f1c1b8b688bb0eb","slug":"71514485988-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि लाइसैंस चलने वाले ई रिक्शा पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि लाइसैंस चलने वाले ई रिक्शा पर होगी कार्रवाई
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। एसडीएम के आदेश के तहत नगर में चल रहे बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग के दौरान यदि कमियां पाई र्गइं तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बिजनौर मुख्यालय की तरह रोड मैप शीघ्र बनाया जाएगा। उधर,
तहसील सभागार में एसडीएम नगीना, ई-रिक्शा सोसाइटी के अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख खलीलुर्रहमान, एआरटीओ राकेश चौबे, टीएसआई सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार देवेंद्र पांडेय, यूनियन के उपाध्यक्ष मुनीर आलम, बदर आलम व जमशेद ठेकेदार, नायब तहसीलदार राजीव कुमार, दरोगा सतेंद्र उज्ज्वल की मौजूदगी में हुई बैठक में एसडीएम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि नगीना में ई-रिक्शा भारी संख्या में होने के कारण नगर का यातायात बुरी तरह प्रभावित है। इसके कारण आम जनता का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। शासन के निर्देश पर ई-रिक्शाओं को जो अवैध रूप से चल रही हैं उनका संचालन तत्काल बंद कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के यदि कोई ई-रिक्शा चालक पाया जाता है तो उसकी रिक्शा को सीज कर दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए एआरटीओ रमेश चौबे ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस की सभी ई-रिक्शाएं अवैध हैं। कोई भी नाबालिग, वृद्ध व दिव्यांग ई-रिक्शा नहीं चला सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बिजनौर मुख्यालय की तरह रोड मैप शीघ्र बनाया जाएगा। ई-रिक्शा यूनियन की ओर से देर शाम छह बजे नगर में मनादी कर सभी ई-रिक्शा चालकों से वाटर वर्क्स में होने वाली सुबह 9 बजे मीटिंग में पहुंचने की अपील की है।