{"_id":"5a43e2534f1c1bf61b8b55d3","slug":"71514398291-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कैँपस में एक आवास के दो दावेदार, दोनों ने ताले ठोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कैँपस में एक आवास के दो दावेदार, दोनों ने ताले ठोकें
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम कैंपस में एक आवास के दो दावेदार
धामपुर (बिजनौर)। एसडीएम कैंपस स्थित एक सरकारी आवास पर दो विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने ताले ठोक रखे हैं। इस आवास को लेकर पहले भी दो विभागों के कर्मचारियों में झगड़ा हो चुका है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले तहसील स्थित सरकारी आवास का आवंटन कराने को लेकर पूर्ति विभाग के निरीक्षक आदित्य त्यागी और नायब नाजिर के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दे दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इन दोनों विभागों के कर्मचारियों में मारपीट की घटना होने के बाद एसडीएम कैंपस में बने एक सरकारी आवास पर दो विभाग के कर्मचारियों के ताले लटके होने से शांति भंग होने की आशंका जताई जा रही है। कैंपस में रहने वालों का कहना है कि जिस सरकारी आवास में दो कर्मचारियों ने ताले ठोक रखे है। उनमें से एक एसडीएम का पेशकार पुनीत कुमार और दूसरा सीओ धामपुर के कार्यालय में पुलिस कर्मी है। एसडीएम पेशकार पुनीत कुमार का कहना है कि प्रक्रिया के तहत यह सरकारी आवास उनके नाम आवंटित है। पर सीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी जबरन उस आवास पर कब्जा कर रखा है।
मामला निपटा दिया गया है : सीओ
सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। विवादित सरकारी आवास में एसडीएम पेशकार को ही रहने को हरी झंडी दी गई है।