{"_id":"5a2593df4f1c1baf678bfbcf","slug":"71512412127-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगोदाम तिराहे से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगोदाम तिराहे से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। एसडीएम ने रोडवेज बसों सहित भारी वाहनों का आवागमन मालगोदाम तिराहे से तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। तड़के से देर रात तक यदि कोई वाहन इस क्षेत्र से गुजरते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर में बढ़ते जाम की समस्या से निपटने के लिए एसडीएम और पुलिस प्रशासन ने नगर में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ बृजराज सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार ने पुलिस को नगर में भारी वाहन प्रवेश रोकने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसआई संजय कुमार ने बताया कि तड़के से देर रात तक रोडवेज बसों सहित भारी वाहनों का आवागमन जलालाबाद फ्लाईओवर के निकट आजाद चौक से किया जाएगा। कोतवाली और हरिद्वार दिशा में आवागमन करने वाली रोडवेज बसें आजाद चौक से रोडवेज डिपो तक आवागमन करेंगी।
रोडवेज बस और भारी वाहन आजाद चौक से नहर पटरी मार्ग से होते हुए कोतवाली दिशा और आजाद चौक से ही हरिद्वार दिशा की ओर संचालित होंगे। केवल कोटद्वार से दिल्ली और दिल्ली से कोटद्वार जाने वाली रोडवेज बसें नगर के मालगोदाम तिराहा क्षेत्र से होकर भारत सिनेमा, डबल फाटक फ्लाईओवर से होकर आवागमन करेंगी। एसआई संजय कुमार ने बताया कि यदि कोई वाहन प्रतिबंधित समय में मालगोदाम तिराहे से हरिद्वार दिशा में या भारत सिनेमा फ्लाईओवर होकर कोतवाली दिशा में आवागमन करते पकड़ा जाता है तो वाहन को सीज करने और चालक के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया जाएगा।