{"_id":"5a1dae834f1c1bd0408b99ac","slug":"71511894659-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर के खिलाफ हंगामा किया
हल्दौर 28 नवंबर।
गांव कुकड़ा के लोगों ने राशन डीलर के राशन वितरण न करने और उसकी मनमानी से तंग आकर राशन की दुकान पर जमकर हंगामा किया और मामले की शिकायत विकास खंड अधिकारी से की।
गांव कूकड़ा की राशन की दुकान पर इंद्रराज सिंह राशन डीलर हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अंकित कुमार, विनोद कुमार, हेमलता देवी, उषा देवी, रूबी आदि अनेक लोग राशन की दुकान पर पहुंचे। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन समय से वितरित न करने, और मनमाने ढंग से राशन वितरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं के तवर देख राशन डीलर मौके से निकल लिया। इसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे बीडीओ से राशन डीलर की शिकायत की। बीडीओ गांव पहुंचे और राशन वितरण आदि अभिलेखों की जांच की। बीडीओ सुनील कुमार का कहना है कि अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत 30 को
हल्दौर। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह चौधरी ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 30 नवंबर क्षेत्र के गांव माढ़ी पुट्टा में पंचायत की जाएगी। पंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरवीर सिंह, ओमकुमार, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, अमजद आदि ने गांव शाहनगर, शफीपुर नंगली, लाडनपुर गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क कर पंचायत में शामिल होने का आह्वान किया।