फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हर 100वें और 70वें व्यक्ति के पास है अपना लाइसेंसी हथियार

हर 100वें और 70वें व्यक्ति के पास है अपना लाइसेंसी हथियार

Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
हर 100वें और 70वें व्यक्ति के पास है अपना लाइसेंसी हथियार
नजीबाबाद। निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन सजगता के साथ फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। फिर चाहे लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की बात ही क्यों न हो। आंकड़े बताते हैं कि नजीबाबाद थाना क्षेत्र में हर एक सौवें व्यक्ति में एक लाइसेंसी हथियार धारक है। उधर, किरतपुर क्षेत्र में हर 70वें व्यक्ति के पास अपना लाइसेंसी हथियार है।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर और नगर पंचायत जलालाबाद में मतदान होगा, जबकि किरतपुर थाना क्षेत्र में नगरपालिका किरतपुर में चेयरमैन और सभासद पद के लिए वोट डाले जाएंगे। नजीबाबाद के 25 वार्डों में 36,103 पुरुष, 33,219 महिला मतदाताओं समेत कुल 69,322 मतदाता हैं। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत साहनपुर के 14 वार्डों में 8,335 पुरुष, 7,745 महिला मतदाता समेत कुल 16,080 मतदाता हैं, जबकि नगर पंचायत जलालाबाद के 13 वार्डों में 8,020 पुरुष, 7,615 महिला मतदाता समेत कुल 15,635 मतदाता हैं।
विज्ञापन

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगरपालिका नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद आते हैं। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 1,01,037 है, जबकि इस क्षेत्र में 1,048 लाइसेंस शस्त्रधारक हैं। इस लिहाज से करीब हर 97वें मतदाता के पास अपना लाइसेंसी हथियार है। उधर, किरतपुर थाना क्षेत्र में नगरपालिका किरतपुर में 46,872 मतदाता हैं। थाना क्षेत्र में 635 लाइसेंस शस्त्रधारक हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि 467 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत शस्त्र जमा कराने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके आनंद चुनाव पर्यवेक्षक बने
नजीबाबाद। जनपद बिजनौर तत्कालीन तेज तर्रार डीएम वीके आनंद को जनपद बिजनौर का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव पर्यवेक्षक के किसी भी दिन क्षेत्र का दौरान करने और तैयारियों की समीक्षा को देखते हुए प्रशासन हर तरीके से अलर्ट है। प्रशासनिक अधिकारी कोई कमी छोड़ने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed