फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अलमारियों से अभिलेख गायब होने की चर्चा

अलमारियों से अभिलेख गायब होने की चर्चा

Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अलमारियों से अभिलेख गायब होने की चर्चा
सीएमओ कार्यालय से रिकार्ड गायब
विज्ञापन

बिजनौर।
सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बृहस्पतिवार को दूसरी अलमारी के ताले भी तुड़वा दिए हैं। कार्यालय में दूसरी अलमारी से अभिलेख गायब होने की चर्चा है।
सीएमओ कार्यालय में स्टेनो के पद पर तैनात रहे फतेंद्र कुमार का शासन ने 19 जुलाई 2017 को स्थानांतरण गोरखपुर मंडल के लिए कर दिया था। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने 22 जुलाई को फतेंद्र कुमार को बिजनौर कार्यालय से रिलीव कर दिया था, लेकिन फतेंद्र कुमार ने रिलीव आर्डर नहीं लिए थे। सीएमओ ने विभाग के कर्मचारी भेजकर उनके आवास पर रिलीव आर्डर चस्पा कर दिए थे। लेकिन फतेंद्र कुमार ने स्टेनो बने मोहम्मद अहमद को अभिलेखों का चार्ज नहीं दिया था और अलमारी में ताला लगा दिया था। बुधवार को कार्यालय में रखी एक अलमारी का ताला तोड़ा गया था। सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने बृहस्पतिवार को एसीएमओ पीआर नायर, डॉ. बीएस रावत, प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ पांडेय, बाबू खुर्शीद, अजय कुमार, चंद्रजीत, निसार फात्मा, नीरज कुमार के सामने दूसरी अलमारी का ताला भी तुड़वा दिया है। कार्यालय के बाबुओं में चर्चा है कि दूसरी अलमारी से काफी फाइलें गायब हैं, इसी कारण अलमारियों में स्टेनो फतेंद्र कुमार ने ताला लगबा दिया था।

सीएमओ मित्तल ने बताया कि अभी दो अलमारियों के ताले और तुड़वाए जाएंगे। उसके बाद अभिलेखों की गिनती की जाएगी, तभी पता लग पाएगा की कौन-कौन से अभिलेख गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed