फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्राम पंचायत अधिकारी से वापस ली सात पंचायतों की जिम्मेदारी

ग्राम पंचायत अधिकारी से वापस ली सात पंचायतों की जिम्मेदारी

Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी से वापस ली सात पंचायतों की जिम्मेदारी
नजीबाबाद। कंधों पर नौ ग्राम पंचायतों का भार और दो महीने का चिकित्सीय अवकाश। यह बानगी है नजीबाबाद में खंड विकास विभाग की एक ग्राम पंचायत अधिकारी की। मगर देर आए दुरुस्त आए कहावत को चरितार्थ करते हुए बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी से आठ ग्राम पंचायतों का चार्ज अन्य ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नजीबाबाद विकास खंड में कई वर्षों से तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी गौसिया अंसारी करीब दो माह से चिकित्सीय अवकाश पर है। इससे पहले वे ग्राम पंचायत तातारपुर लालू, मुबारकपुर, अलीपुरा, अमानुल्लापुर, कल्हेड़ी, किशोरपुर, हर्सवाड़ा, मुअज्जमपुर तुलसी गढ़ी, राहतपुर में विकास कार्य एवं विभाग से जुड़े क्षेत्रीय ग्रामीणों केे काम-काज देख रही थीं। ग्राम पंचायत अधिकारी गौसिया अंसारी के सितंबर से अब तक अवकाश पर होने से जहां-तहां पंचायतों में न केवल विकास कार्य रुके हैं, बल्कि सबसे ज्यादा परेशान वे लोग हैं, जिनके जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत अधिकारी के न होने से नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास कार्य ठप होने और ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों की आए दिन की शिकायतों के चलते आखिरकार विकास विभाग के अधिकारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ फैसला लेना पड़ा। बीडीओ अनवर शेख ने बताया कि गौसिया अंसारी पर केवल ग्राम पंचायत तातारपुर लालू और मुबारकपुर का चार्ज छोड़ा गया है। अन्य ग्राम पंचायतों का चार्ज दूसरे ग्राम पंचायत अधिकारियों को दे दिया गया है। उन्हें अपने अपने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से संपर्क कर बैंकों में हस्ताक्षर उपलब्ध कराते हुए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed