{"_id":"59de74c94f1c1bf2538b6d3f","slug":"71507751113-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए टीम ने एक्सपायर डेट के मसाले और जूस की बोतलें नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए टीम ने एक्सपायर डेट के मसाले और जूस की बोतलें नष्ट कराई
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुकान पर जूस की 80 बोतलें मियाद निकली तारीख की मिलीं, दूसरे पर मसाले के 50 पैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। दिवाली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए प्रशासन के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को छापामार अभियान चलाया। इस दौरान अमरोहा मंडी समिति रोड स्थित दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो दुकानों पर मियाद निकली तारीख की जूस की बोतलें और ब्रांडेड मसालों के पैकेट मिले। टीम ने एक दुकान से 80 बोतलें जूस की नष्ट कराईं। दूसरी दुकान पर मिले मसालों के 50 पैकेट भी नष्ट कराए गए। टीम ने छापेमारी के दौरान दस किलो दूषित मिठाई भी फिंकवाई। साथ ही विक्रेताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, इस कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मची रही।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहले के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को अमरोहा मंडी समिति स्थित दुकानों पर छापेमारी की। बालाजी स्वीट्स के यहां से बर्फी का नमूना लिया। प्रकाश स्वीट्स के यहां से सफेद रसगुल्ले का नमूना भरा। हनी किराना स्टोर से सरसों के तेल का नमूना लिया। इस दौरान एक दुकान पर जूस नाऊ मिक्स फ्रूट एप्पल फ्लेवर की 80 बोतलें मियाद निकली हुई तारीख की मिलीं। टीम ने बोतलों को नष्ट कराया। एक दुकान के पचास मसाले के पैकेट नष्ट कराए। इनके उपयोग की तारीख निकल चुकी थी। इनमें एवरेस्ट, गोल्डी और कैच जैसे नामी-गिरामी कंपनी के मसाले हैं। विभाग ने दोनों विक्रेताओं के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम ने बीस किलोग्राम गले सड़े फल नष्ट कराए। उधर, इस कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मची रही। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय चौधरी, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।