{"_id":"59c7fb7e4f1c1bb0688b643c","slug":"71506278270-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा से प्रभावित होकर गिरीं छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा से प्रभावित होकर गिरीं छतें
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली। लगातार वर्षा से प्रभावित होकर दो कच्चे मकानों की कड़ीनुमा छतें ढह गईं। संयोग से दोनों ही मकानों में रहने वाले परिजन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र के गांव काठपुर निवासी दंपति आशाराम व ऊषा शनिवार रात कच्चे मकान में सोए हुए थे। देर रात अचानक मिट्टी गिरने की आहट होने पर सतर्क हुए दंपति समय रहते मकान से बाहर निकल गए। कुछ ही देर में मकान की कड़ीनुमा कच्ची छत ढह गई। मकान में रखा कुछ सामान मलबे में दब गया। उधर, रविवार दोपहर क्षेत्र के गांव रामनगर में अमित त्यागी के कच्चे मकान की कड़ीनुमा छत वर्षा से प्रभावित होकर गिर गई। संयोग से मकान में रहने वाले सदस्य बाहर थे। जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। तीन दिन तक हुई वर्षा से प्रभावित होकर दो मकानों की छतें गिरने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई।