{"_id":"5999d8e84f1c1ba7158b47af","slug":"71503254760-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन कब्जामुक्त कराई
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । राजस्व विभाग की टीम ने गांव चौकपुरी के जंगल से ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया। गांव वालों ने जमीन पर कब्जा कर फसलें बो रखी थी।
गांव चौकपुरी में काफी समय से ग्राम समाज की 30 बीघा जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर कई तरह की फसल बो रखी थी। गांव के किसानों ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग में करते हुए जमीन को कब्जामुक्त करने की मांग की थी। रविवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश के बाद इस जमीन पर खड़ी फसलों को जोत दिया गया। जमीन कब्जामुक्त कराने के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने खुद ट्रैक्टर पर बैठकर फसल जुतवाई। ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह ने भी राजस्व विभाग की टीम का सहयोग किया। टीम में लेखपाल अरुण कांबोज, राजस्व निरीक्षक तेजपाल सिंह, ईश्वर सिंह, मनित शर्मा, मंजुल कुमार आदि शामिल रहे।