फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पांच हथियार बंद बदमाशों ने दो ठेकेदार भाईयों को लूटा

पांच हथियार बंद बदमाशों ने दो ठेकेदार भाईयों को लूटा

Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांच हथियार बंद बदमाशों ने दो ठेकेदार भाईयों को लूटा
हीमपुरदीपा। पांच हथियार बंद बदमाश दो भाइयों से एक बाइक व दो हजार की नकदी लूटकर उन्हें आम के बाग में पेड़ से बांधकर फरार हो गए। राहगीरों ने दोनों भाईयों को छुड़ाया।
विज्ञापन

हीमपुरदीपा के गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी शाकिर व वसीम दोनों सगे भाई ठेकेदारी का कार्य करते है। दोनों भाई सोमवार की शाम क्षेत्र से घूमकर सुल्तानपुर मायनर से होते हुए बाइक से अपने घर जा रहे थे। सुल्तानपुर मायनर पर एक आग के बाग के पास दोनों भाइयों को बंद पांच बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने दोनों भाईयों से बाइक व दो हजार रुपए छीन लिये और दोनों को आम के बाग में रस्सी से पेड़ से बांधकर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों भाइयों की रस्सी खोली। दोनों भाईयों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नही चला। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेज दिया है, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed