फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रक्षाबंधन पर्व पर बुझ गए दो घरों के चिराग

रक्षाबंधन पर्व पर बुझ गए दो घरों के चिराग

Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर्व पर बुझ गए दो घरों के चिराग
मंडावली/नजीबाबाद(बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों के बीच टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मंडावली थाना क्षेत्र के गांव करौली के निकट दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव करौली निवासी राजू की सूचना पर मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शवों और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाया गया। यहां मृतकों की पहचान ऋषिकेश के चंदेश्वर नगर निवासी रामसेवक के पुत्र सुनील कुमार (22) एवं ज्वालापुर के आर्य नगर निवासी रामपाल सिंह के पुत्र रामभजन (22) के रूप में हुई। घायल ऋषिकेश के शीशमझाड़ी निवासी रामपाल गोस्वामी के पुत्र विपिन को उपचार दिलाया गया। घायल विपिन ने बताया कि वह और सुनील बाइक यूके 08एएन 2110 से नगीना से वापस ऋषिकेश लौट रहे थे। तभी सामने से आई बाइक यूके 14सी 2147 उनसे तेजी से टकरा गई। मृतक सुनील के साले राजू ने मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। रक्षाबंधन पर्व पर दो घरों के दो चिराग बुझने की घटना से हर कोई स्तब्ध था।


युवकों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
नजीबाबाद। नेशनल हाईवे पर घटी घटना के दौरान दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों ही युवकों के सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौत हुई। बाइक चलाते समय अगर युवक हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed