फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बारिश में मकान की छत की बल्ली टूटी, महिला की मौत

बारिश में मकान की छत की बल्ली टूटी, महिला की मौत

Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बारिश में मकान की छत की बल्ली टूटी, महिला की मौत
छत की बल्ली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। बारिश में मकान की छत की बल्ली टूटकर गिरने से एक महिला की दब कर मौत हो गई। महिला के साथ सो रहा उसका 12 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
गांव रतनपुरा में सगीर अहमद का गांव में कच्चा मकान है। वह मजदूरी करता है। सगीर की माली हालत ठीक नहीं है। सगीर का मकान बारिश में टपकता था। बुधवार की रात से हो रही झमाझम बारिश से सगीर के मकान टपक रहा था। इससे उसके मकान की एक बल्ली अचानक टूट कर गिर गई। बल्ली के नीचे चारपाई पर सगीर की पत्नी जमीला 50 वर्ष तथा शमीम 12 वर्ष सोये थे। सुबह चार बजे बल्ली टूट कर नीचे गिरी।
विज्ञापन

बल्ली टूटने की आवाज पर आसपास वाले भी एकत्र हो गए। जल्दी-जल्दी मलबा उठाया गया। जब तक जमीला को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुत्र शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शमीम को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलते ही लेखपाल आदि भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed