{"_id":"616f10dec1c4834c4e695c6b","slug":"71-thousand-farmers-will-supply-sugarcane-to-the-sugar-mill-dhampur-news-mrt561368570","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल को 71 हजार किसान करेंगे गन्ना आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल को 71 हजार किसान करेंगे गन्ना आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल को 71 हजार किसान करेंगे गन्ना आपूर्ति
धामपुर। धामपुर गन्ना समिति के 71 हजार गन्ना किसान धामपुर चीनी मिल को गन्ने की आपूूर्ति करेंगे। इससे पहले 69 हजार किसान गन्ने की आपूर्ति करते थे। चार हजार किसानों की नए सदस्यों के रूप में समिति में बढ़ोत्तरी हुई है। गन्ना समिति की ओर से गन्ना आपूर्ति कराने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
सहकारी गन्ना समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार ने बताया कि गन्ना समिति की ओर से गन्ना आयुक्त के आदेश पर 30 मई से नए गन्ना सदस्यों को बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। 15 अक्तूबर तक गन्ना समिति में चार हजार नए किसान सदस्य बने हैं। नए बने सभी सदस्यों को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब धामपुर गन्ना समिति में 69 हजार से बढ़कर कुल 71 हजार सदस्य हो गए हैं। समिति में आठ जोन के 368 गांव शामिल हैं। धामपुर चीनी मिल को 21 अक्तूबर को चालू कराए जाने की तिथि निर्धारित थी। लेकिन बारिश होने की वजह से नियत तिथि पर चीनी मिल का सत्र शुरू नहीं हो पाएगा। यदि मौसम सही होता तो समिति की ओर से किसानों को 17 और 18 अक्तूूबर को मिल की ओर से जारी होने वाले इंडेंट के अनुरूप पर्चियां जारी कर दी जाएंगी।