फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   70 more infected in district, 1805 report came negative

70 और संक्रमित, 1805 की रिपोर्ट नेगेटिव आई

Thu, 03 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
70 more infected in district, 1805 report came negative
70 और संक्रमित, 1805 की रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 70 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ में 1805 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नए मरीजों को मिलाकर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1889 हो गई है। इनमें से अब तक 1315 मरीजों ने कोरोना को हराया है, जबकि 22 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मरीज 552 हैं।
सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के मुताबिक जिले से अब तक करीब 71 हजार 108 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से अब तक लगभग 68 हजार 616 की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान 603 लंबित रिपोर्ट हैं। बुधवार को आई जांच रिपार्ट में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल इलाके के 33, हल्दौर, जलीलपुर विकास खंड क्षेत्र के तीन-तीन, अल्हैपुर ब्लॉक इलाके के नौ, किरतपुर, कोतवाली देहात विकास खंड क्षेत्र के सात-सात, नूरपुर, अफजलगढ़ ब्लॉक इलाके का एक-एक, नजीबाबाद विकास खंड क्षेत्र के दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा लगभग 1805 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों से तेजी से बढ़े मरीज
बिजनौर। पिछले दिनों में कोरोना के मामले मिलने पर तेजी से उछाल आया है। लगातार कोरोना के मामले मिलने के बाद भी जिले के लोग अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने को तैयार नहीं हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब कोरोना के मामले तेजी से मिल रहे हैं। हालांकि रिकवरी रेट काफी बेहतर है, लेकिन रोजाना केस की संख्या तो बढ़ ही रही है। सबसे अधिक 31 अगस्त को 87 और सबसे कम 28 अगस्त को 29 कोरोना पॉजिटिव केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों के कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े
दिनांक कोरोना केस
22 अगस्त 48
23 अगस्त 38
24 अगस्त 67
25 अगस्त 36
26 अगस्त 59
27 अगस्त 44
28 अगस्त 29
29 अगस्त 58
30 अगस्त 41
31 अगस्त 87
01 सितंबर 57
02 सितंबर 70
नोट : आंकड़े मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed