फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   674 more infected found in the district

जिले में 674 और संक्रमित मिले

Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
674 more infected found in the district
जिले में 674 और संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 674 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल 5888 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से लगभग हर 11 वां मरीज कोरोना संक्रमित मिला। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिले में इससे करीब चार दिन पूर्व अधिकतम 495 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे।
बृहस्पतिवार को जनपद में कुल 5888 जांच रिपोर्ट आईं। इनमें से 674 कोरोना पॉजिटिव और 5214 जांच रिपोर्ट निगेटिव आईं। इस आंकड़े के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 9798 पर पहुंच गया है। ठीक होने वाले लोगों की स्थिति पर नजर डालें तो 6333 मरीज अब तक कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 75 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 519 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 50 हजार 870 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी को सावधान रहना चाहिए और कोविड गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

282 लोगों का किया गया चालान
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जनपदीय पुलिस ने 282 लोगों के चालान करते हुए उनसे दो लाख 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed