{"_id":"645be208944c375ffc0d699c","slug":"65-objections-came-on-seniority-list-disposal-of-all-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-2945-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वरिष्ठता सूची पर आई 65 आपत्तियां, सभी का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वरिष्ठता सूची पर आई 65 आपत्तियां, सभी का निस्तारण
Wed, 10 May 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 10 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को सभी हो जाएंगी वेबसाइट पर फीड
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमोशन का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में शिक्षक-शिक्षिका की वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। वरिष्ठता सूची पर करीब 65 आपत्तियां आई है। सभी निस्तारण कर दिया गया है।
जनपद में 3781 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रमोशन के लिए उनकी नामों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अपलोड सूची पर आपत्तियां मांगी गई थी। इन सूची पर स्थानांतरण होकर जनपद में आए शिक्षकों की ओर से आपत्तियां दर्ज कराई गई। आपत्तियाें में कई जनपदों से बिजनौर में आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति 2018 में हुई थी। वह स्थानांतरण होकर जनपद में आए हैं।
उनकी वरिष्ठता सूची नियुक्ति की तिथि से ही लगाई जाए। विभागीय अफसरों ने आई आपत्तियों में से नौ स्वीकृत की थी। सभी आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि सूची तैयार कर ली गई है आपत्तियों के निस्तारण का डाटा बृहस्पतिवार को पोर्टल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्रमोशन को लेकर शिक्षकों में काफी उत्साह है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि आई आपत्तियों का निस्तारण हो गया है। कल 11 मई को सभी अपलोड कर दिया जाएगा।