फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   6261 votes increased in Dhampur Municipality

धामपुर नगर पालिका में हुईं 6261 वोटों की वृद्धि

Wed, 02 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
6261 votes increased in Dhampur Municipality
धामपुर नगर पालिका में हुईं 6261 वोटों की वृद्धि
विज्ञापन

धामपुर। स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर उनपर दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया है। पांच अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक चले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत धामपुर पालिका में 6261 नए वोट बने हैं। पिछले चुनाव में धामपुर पालिका में 37940 मतदाता थे। हालांकि सही स्थिति का पता आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात नवंबर के बाद ही लग सकेगा।

एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रशासन की ओर से पालिका के वार्डों का चक्रानुक्रम आरक्षण का कार्य अंतिम दौर में है। किसी भी समय वार्डों के आरक्षण की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम काम कर रही है। धामपुर पालिका में कुल 25 वार्ड है। वोटों का सत्यापन किया जा रहा है। लोगों से सात नवंबर तक बूथों पर मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दावे आपत्तियां ली जा रही है। जांच के बाद जो वोट गलत तरीके बने पाएं जाएंगे। उनको काटा जाएगा, फिर से सही सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि बुधवार को उनके स्तर से कई बूथों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed