फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अटैचमेंट मामले में एक अध्यापक ने फंसी गर्दन बाहर निकाली, दूसरा अध्यापक फंसा

अटैचमेंट मामले में एक अध्यापक ने फंसी गर्दन बाहर निकाली, दूसरा अध्यापक फंसा

Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अटैचमेंट मामले में एक अध्यापक ने फंसी गर्दन बाहर निकाली, दूसरा अध्यापक फंसा
शिक्षक को रिलीव करने से किया इंकार
विज्ञापन

अफजलगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी और आसफाबाद चमन के अध्यापकों ने अधिकारियों से सांठगांठ कर अपना समायोजन अन्य स्कूलों के लिए करा लिया था। इसके बाद आसफाबाद चमन में तैनात सुरेंद्र सिंह ने बीएसए ऑफिस में समायोजन करा लिया। जबकि शिवपुरी विद्यालय में तैनात अध्यापक किशोरी सिंह दस वर्ष से सुआवाला न्याय पंचायत के एनपीआरसी बने हैं। आरोप है कि शासन ने अध्यापकों का समायोजन बंद कर रखा है। फिर भी आदेशों को दरकिनार कर दोनों अध्यापक मनमाने ढंग से नौकरी करते रहे। मामला उजागर होने के बाद आसफाबाद चमन में तैनात अध्यापक सुरेंद्र सिंह ने तो जैसेे तैसे बीएसए से आदेश प्राप्त कर मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग ले ली है। लेकिन शिवपुरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक किशोरी सिंह का पेंच अभी तक फंसा हुआ है। शिवपुरी के मुख्य अध्यापक जहीर आलम का कहना है कि वह किसी भी स्तर से अध्यापक किशोरी को सिंह को बिना ज्वाइनिंग किए हुए रिलीव आदेश नहीं दे सकते हैं। ऐसा करने से वह स्वयं जांच के दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed