फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश

Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश
पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

हल्दौर। गहलोत डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया।

गहलोत डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन को पर्यावरण स्वच्छता एवं जल संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने युवा पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए युवा पीढ़ी को संकल्प लेना चाहिए। तभी हम आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित धरती व स्वच्छ पर्यावरण दे सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जल की उपलब्धता हरित आवरण पर ही निर्भर है। उन्होंने जल बचाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया तथा ग्रामीणों को जल बचाने के प्रति जागरूक किया। युवाओं को जल है तो कल है, जल ही जीवन है आदि का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डा. सुरेंद्र सिंह, डा. विजयवीर सिंह, नीतू रानी, पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed