फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हरिद्वार ने आंवला को 25 रनों से दी शिकस्त

हरिद्वार ने आंवला को 25 रनों से दी शिकस्त

Sat, 08 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार ने आंवला को 25 रनों से दी शिकस्त
अमरोहा। यूथ क्रिकेट क्लब और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के मिनी स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप-2018 में शुक्रवार को आरसी हरिद्वार ने सिंह इलेवन आंवला को 25 रनों से हराया दिया। मैच में घातक गेंदबाजी करने वाले लवली को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को टॉस जीत कर आरसीसी आंवला की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हरिद्वार की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 153 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के लिए मन्नू सिंह ने 36 और शिवम ने 24 रन जोड़े। आंवला की तरफ से उत्कर्ष ने चार और मोहित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंवला की टीम 128 रनों पर सिमट गई। सोनू ने 21 रन और अमित ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार के ओर से लवली ने चार और अमन ने दो विकेट झटकें। अंपायर मिक्की खान और शमशाद रहे। रिजवान पाशा, परवेज, मुकर्रब, रोहित, जावेद, चमन, शहजाद, नदीम, नवेद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed