फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में हर ब्लॉक में आज से लगेंगे दिव्यांग शिविर

जिले में हर ब्लॉक में आज से लगेंगे दिव्यांग शिविर

Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
जिले में हर ब्लॉक में  आज  से लगेंगे दिव्यांग शिविर
जिले में हर ब्लॉक में आज से लगेंगे दिव्यांग शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। जिले के हर ब्लॉक में आज से दिव्यांग शिविर लगाए जाएंगे। इनमें दिव्यांगों का कृत्रिम उपकरणों के लिए चयन करने के साथ ही उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। यह कार्य सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की टीम करेगी।
जिले में कुल 11 ब्लॉक हैं। शासन के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग तारीखों पर शिविर लगेंगे। इन सभी ब्लॉकों के अधीन आने वाले समस्त सीएचसी एवं पीएचसी क्षेत्रों में निवास करने वाले दिव्यांगों का चयन सहायक उपकरणों के लिए किया जाएगा। इसके बाद छूटे दिव्यांगों के प्रमाण पत्र सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों की टीम बनाएगी। जिले में ब्लॉकवार तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सीएमओ राकेश मित्तल के अनुसार शिविर 28 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। घोषित तिथि के अनुसार 28 नवंबर को नजीबाबाद में, एक दिसंबर को किरतपुर में, पांच दिसंबर हल्दौर, सात को नूरपुर में, 12 को जलीलपुर में, 14 को स्योहारा में, 19 को धामपुर में, 21 को अफजलगढ़ में, 26 कों नहटौर में, 28 दिसंबर को कोतवाली देहात में, 31 दिसंबर को मोहम्मदपुर देवमल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर देवमल का सीएमओ कार्यालय में तथा बाकी सभी का आयोजन ब्लॉक परिसर में होगा। शिविरों में सीएमओ द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड की चिकित्सकों की टीम दिव्यांगों का चयन कर उनके प्रमाण पत्र बनाएंगे जाएंगे। इसके बाद दिव्यांगजनों को चिह्निकरण कर सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। सीएमओ के अनुसार सहायक उपकरण के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र, संबंधित तहसीलदार, सभासद, प्रधान आदि द्वारा निर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का आय प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छाया प्रति आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक है। दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गमन के लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, आधार कार्ड की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed