{"_id":"5be5d7c0bdec226970457ea8","slug":"61541789632-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में तेजाब गिरा, विवाहिता सहित दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में तेजाब गिरा, विवाहिता सहित दो झुलसे
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के विवाद में तेजाब गिरा, विवाहिता सहित दो झुलसे
कोतवाली देहात। गांव महुआ में खेल के दौरान बच्चों में हुए विवाद में तेजाब की बोतल टूटने से एक विवाहिता और उसके भाई पर तेजाब गिर गया। जिसमें दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। गांव निवासी अमीनुद्दीन का पुत्र मोहम्मद जैद, अशफाक का पुत्र सेफ अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने दोनों को डांटकर बीच बचाव करा घर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार थोड़ी देर बाद फिर से दोनों बच्चों में फिर से विवाद हो गया। इसी दौरान टॉयलेट साफ करने के लिए दुकान से तेजाब की बोतल खरीदकर कर आ रहे अशफाक और जैद की विवाहित बहन तबस्सुम में छीना झपटी होने लगी। अचानक किसी तरह तेजाब की बोतल टूट गई। इससे तबस्सुम (22) तथा उसका भाई मोहम्मद जैद (12) तेजाब गिरने से झुलस गए।