फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आजाद किसान यूनियन ने बैंक के सामने दिया धरना

आजाद किसान यूनियन ने बैंक के सामने दिया धरना

Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
आजाद किसान यूनियन ने बैंक के सामने दिया धरना
बैंककर्मी ने की अभद्रता, किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। बैंक कर्मी द्वारा किसान से अभद्रता करने को लेकर किसान लामबंद हो गए। आजाद किसान यूनियन ने बैंक के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान बैंक कर्मी खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

मंडावली हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर के अभद्र व्यवहार से नाराज किसान सोमवार को आजाद किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रामशरण के नेतृत्व में बैंक के सामने धरने पर बैठ गए। किसानों को आरोप था कि बैंक कैशियर द्वारा आए दिन किसानों को परेशान करना, पासबुक में एंट्री करने से मना करना, किसानों से अभद्रता करना जारी है। हाल ही में राजपुर नवादा निवासी किसान अनुज त्यागी बैैंक में एंट्री कराने गए थे तो बैंक कैशियर ने उनकी पासबुक को एंट्री बिना फेंक दिया। किसानों के उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा की उप प्रबंधिका बिन्नी ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। उप प्रबंधिका द्वारा बैंक कर्मी की शिकायत उच्चाधिकारी को भेजने और जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। आशीष त्यागी कें संचालन में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रकरण को लेकर नारे बाजी की। किसान अनुज त्यागी, कन्हैया सिंह, हरनाम सिंह, रामेंद्र त्यागी, अली हुसैन, तसलीम अहमद, अशोक त्यागी, पृथ्वी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed