{"_id":"5b859cb342c792593176d255","slug":"61535483059-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में प्रधान पर परम सिंह विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में प्रधान पर परम सिंह विजयी
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
उपचुनाव में प्रधान पर परम सिंह विजयी
कासमपुरगढ़ी। गांव वाजिदपुर के उपचुनाव में ग्राम प्रधान पद पर परम सिंह 146 वोट से जीत दर्ज कराकर विजयी घोषित हुए। मतगणना में परम सिंह को 746 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जसविंदर को 600 वोट ही संतोष करना पड़ा। आरओ सुनील डबराल ने बताया कि गांव वाजिदपुर में प्रधान पद के लिए रीना देवी, जसविंदर, परम सिंह व सुमन देवी ने नामांकन दाखिल किए। रीना देवी ने अपना नाम वापस ले लिया। इस सीट पर तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। सभी प्रत्याशियों को कुल 1383 वोट पड़े। 22 मत कैंसल मिले। परम सिंह को 746 मत, जसविंदर सिंह को 600 मत व सुमन देवी को मात्र 15 मत मिले। परम सिंह को विजय घोषित किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर कुआखेड़ा में तीन पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। तीनों पद एससी के लिए आरक्षित हैं, लेकिन ग्राम में कोई एससी न होने के कारण किसी ने नामांकन दाखिल नहीं कराया। ग्राम रसूलपुर आबाद में दो रिक्त पद पर केवल एक पर ही नामांकन आया। वार्ड नंबर 11 से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पंचायत सलावतनगर, आलमपुर गांवड़ी, शेरगढ, दहलावाला, नारायणवाला, जोगीपुरा व मेघपुर से केवल एक-एक नामांकन दाखिल किए गए। जो निर्विरोध निर्वाचित हुए।