{"_id":"5b6c94b84f1c1bee748b8d3f","slug":"61533842616-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरते हुए सवारी की बस के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतरते हुए सवारी की बस के नीचे आने से मौत
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
चांदपुर। थाना नूरपुर के गांव फैजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह (56) चांदपुर-नूरपुर रोड पर गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह नूरपुर से रोडवेज अंडर टेकिंग बस से फैक्ट्री आ रहे थे। करीब सवा आठ बजे फैक्ट्री के पास बस के अगलेेे गेट से उतर रहे थे। इस दौरान बस के पिछले पहिए के नीचे आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र देशू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता बस से उतर रहे थे। बस चालक द्वारा लापरवाही के चलते बस चला देने के कारण वे जमीन पर गिर गए और बस के नीचे आ गए, इससे उनकी मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली है।