फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जनहित में संपर्क मार्ग बनवाने की उठी मांग

जनहित में संपर्क मार्ग बनवाने की उठी मांग

Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जनहित में संपर्क मार्ग बनवाने की उठी मांग
सीकेआई चौराहे से आदर्शनगर बिजलीघर संपर्क मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन

नजीबाबाद । सीकेआई चौराहे से आदर्शनगर बिजली घर तक संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जनहित में संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की है।
सीकेआई चौराहे से आदर्शनगर बिजलीघर तक लगभग 250 मीटर तक संपर्क मार्ग खस्ताहाल है। ग्राम पंचायत शेखपुरगढ़ू के अंतर्गत आने वाले संपर्क मार्ग से आकाशवाणी कॉलोनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों, महिलाओं और राहगीरों का आवागमन होता है। बरसात होते ही खस्ताहाल मार्ग के गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को पैदल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

खस्ताहाल मार्ग के दोनों ओर फड़ कारोबार है। खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी बरसात में परेशानी होती है। क्षेत्रीय नागरिकों ईशम सिंह, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश मलिक, बिट्टू कालरा का कहना है कि ग्राम पंचायत निधि के पास नगर क्षेत्र से जुड़े इस संपर्क मार्ग को बनाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है। ग्राम प्रधान द्वारा संपर्क मार्ग बनवाने में हाथ खड़े करने के बाद गत वर्ष विनियमित क्षेत्र से संपर्क मार्ग बनवाने की कवायद शुरू हुई थी। प्रशासन ने भी सहमति दी थी। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम नजीबाबाद के सीकेआई चौराहे से आदर्शनगर बिजलीघर तक जनहित में विनियमित क्षेत्र से संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed