{"_id":"5b4a4ba54f1c1b3f748b4c3a","slug":"61531595685-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन के बिना भटक रहे ऑपरेशन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन के बिना भटक रहे ऑपरेशन के मरीज
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सर्जन के बिना भटक रहे ऑपरेशन के मरीज
बिजनौर। जिला अस्पताल में सर्जन नहीं होने से मरीजों को भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अभाव में जिला अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
पिछले करीब वर्ष से जिला अस्पताल में सर्जन नहीं है। वीके शुक्ला के बाद से जिला अस्पताल सर्जन विहीन चल रहा है। शनिवार को नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी आदेश देवी को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम को अत्यधिक दर्द होने पर उन्होंने महिला को नजीबाबाद पीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में लाकर उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला की उसकी पित्त की थैली में पथरी है। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। ब्रिजेश, भोपाल आदि परिजनों ने ऑपरेशन कराने के लिए कई बार चिकित्सकों से गुहार लगाई, लेकिन सभी का यही जवाब था कि अस्पताल में सर्जन नहीं है। इसलिए बाहर ही जाना पड़ेगा। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सुखवीर सिंह का कहना है कि वे कई बार शासन को लिख कर भेज चुके हैं कि जिला अस्पताल में सर्जन की अति शीघ्र आवश्यकता है, लेकिन शासन स्तर से डिमांड को पूरा नहीं किया जा रहा है।