{"_id":"5b47a9134f1c1b82698b5bf6","slug":"61531422995-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 करोड़ से होगा नयी सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 करोड़ से होगा नयी सड़कों का निर्माण
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 करोड़ से होगा नई सड़कों का निर्माण
बिजनौर। गन्ना विकास परिषद 11 करोड़ की लागत से गांवों में नई सड़कें बनवाएगा। किसानों को गन्ना बीज खरीदने पर मिलने वाला अनुदान उनके खातों में जाएगा।
जिला गन्नाधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-2018 मे सड़कों की मरम्मत के लिए पैसा मिला था । इससे जिले की 203 सड़कों की मरम्मत हुई है। इस साल 11 करोड़ से नयी सड़क बनेगी। शासन को 37 सड़कों का प्रस्ताव भेज दिया है। समितियों से माह के आखिर तक प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। प्रस्तावित सड़क से जुड़ने वाला गांव गन्ना सप्लाई करने वाला होना चाहिए। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार गन्ना विकास परिषद किसानों को गन्ने के बीज अनुदान पर देती है। किसान को अनुदान की धनराशि चेक से मिलती थी। किसान को चेक लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब अनुदान का पैसा ट्रेजरी से सीधा किसान के खाते में जाएगा ।