फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शहर में नाला सफाई के नाम पर हो रहा घालमेल

शहर में नाला सफाई के नाम पर हो रहा घालमेल

Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शहर में नाला सफाई के नाम पर हो रहा घालमेल
हसनपुर। भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। इसमें स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। वहीं पालिका पर सफाई को लेकर घालमेल करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में प्रधानमंत्री के स्वयं सहायता समूह के साथ संवाद कार्यक्रम के विषय में रुपरेखा बनी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम 9 बजे उनके आवास पर संपन्न होगा। नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग ने कहा कि नगर पालिका की ओर से कराई जा रही नाला सफाई में सिल्ट नाले मे ही छोड़ी जा रही है। नाला सफाई कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ठेका कर्मचारियों की संख्या में भी हेरफेरी है। नगर पालिका में 35 कर्मचारी ठेकेदार ने दिए हैं। जबकि अप्रैल मई-जून में 80 कर्मियों का पैसा ठेकेदारों को दिया गया। नालों की सफाई अभी तक ठीक प्रकार से नहीं है। मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। बैठक में उपस्थित संजय शर्मा, संजय टाटा, मोहित अग्रवाल, राजपाल सैनी, पंकज भटनागर, मास्टर फूल सिंह, सोनिया प्रजापति, आरती शर्मा, मंगल सेन शर्मा, सचिन कुमार, योगेंद्र प्रजापति, विजय शर्मा, पवन राज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed