{"_id":"5b3e6d0a4f1c1b95288b4d92","slug":"61530817802-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालन सफाई के बाद अब मालन तट को हरा-भरा बनाने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालन सफाई के बाद अब मालन तट को हरा-भरा बनाने का अभियान
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालन नदी पर शुरू किया पौधरोपण अभियान
नजीबाबाद। मालन नदी की स्वच्छता का अभियान चलाने वाले चिकित्सक दंपति ने अब पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधरोपण को भी अपने अभियान में शामिल किया है। वन महोत्सव के अवसर पर चिकित्सक दंपति ने मालन नदी तट पर पौधे रोपित किए।
चिकित्सक दंपति डॉ. संदीप अग्रवाल और डॉ. राखी अग्रवाल ने टीम के साथ पहुंचकर बृहस्पतिवार को मालन नदी के तट पर जामुन, यूकेलिप्टस और शीशम के पौधे रोपित किए। पूजा नर्सिंग होम के चिकित्सक दंपति ने रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। डॉ. संदीप अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पर्यावरण जरूरी है। कहा कि पौधे लगाकर उनकी वृक्ष बनने तक देखभाल करना अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाना है। उधर, बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ उदयवीर सिंह और एसडीओ अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग कौड़िया, बढ़ापुर साहूवाला रेंज में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।